जगदलपुर (डेस्क) – शहर में इन दिनों चाकुबाजों के हौसले बुलंद है. बीते दिन ही शहर के दलपत सागर के पास चाकूबाजी की घटना सामने आई थी. वहीं अब ऐसी ही एक घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. जिसमें एक युवक दूसरे युवक पर चाकू से हमला करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है.

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल हुआ यह वीडियो शहर में स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के पास बीते शनिवार रात का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक युवक बेखौफ अपने हाथों में चाकू लिए दूसरे युवक पर बीच सड़क में हमला करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है. हमले में नाकाम होने के बाद चाकुबाज युवक अपनी बाइक, जिसकी नम्बर प्लेट में जाट लिखा हुआ है, में सवार होकर वहां से जाते हुए भी दिखाई दे रहा है. वहीं इस वीडियो में दो अन्य युवक भी दिखाई दे रहे है. सूत्रों की अगर माने तो इस मामले में किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस को अभी तक नही हुई है. शहर में बढ़ते ऐसी घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आसामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है. इन्हें कानून का किसी तरह का कोई खौफ भी नही है. हालांकि सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो का बस्तर फाइल्स वेब पोर्टल की टीम पुष्टि नही करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed