बस्तर में अर्नब तूफान थमा, लेकिन छोड़ गया तबाही के निशान, 53 मकान क्षतिग्रस्त, 10 हेक्टेयर फसल बर्बाद…..

बस्तर- छत्तीसगढ़ के बस्तर में अर्नब तूफान ने जमकर तबाही मचाई. सितंबर महीने में आये पहले चरण के तूफान में नुकसान हुआ ही. साथ ही अक्टूबर महीने में आई दूसरे चरण के तूफान से भी काफी नुकसान हुआ है. नुकसान का भी आंकड़ा सामने आया है. बस्तर में चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा भले ही टल गया हो और मौसम साफ होने के साथ जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा हो, लेकिन बस्तर में कहीं लोगों के आशियाने उजड़ गए, तो कहीं किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया.

बस्तर अपर कलेक्टर दिलेराम दहिरे से मिली प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक बस्तर जिले के पांच ब्लॉकों में तूफान के चलते कुल 53 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. इनमें 20 मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि 33 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. वहीं बकावंड तहसील क्षेत्र में चार किसानों की करीब 10 हेक्टेयर फसल बर्बाद होने की जानकारी सामने आई है. लोहंडीगुड़ा, तोकापाल, बस्तर, बास्तानार और दरभा ब्लॉक में हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है. प्रभावित परिवारों और किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. ताकि नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles