बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस हादसे का शिकार, 3 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 5 यात्री घायल…..

बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक CG07-9655 दुर्घटना का शिकार हो गई.

इस हादसे में बस में सवार 5 यात्री घायल हुए हैं. जिनमें 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार लाया गया. हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया. जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की. फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles