दंतेवाड़ा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों के तबादले……

लुभम निर्मलकर, दंतेवाड़ा- जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. एसपी ने जिले में पदस्थ 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण कर नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को बदला गया है.

स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक विजय चौधरी को सीसीटीएनएस से हटाकर थाना प्रभारी भांसी बनाया गया है. वहीं निरीक्षक निर्मल वर्मा को भांसी थाना प्रभारी से हटाकर थाना प्रभारी बचेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. निरीक्षक अर्जुन पटेल जो थाना बचेली में पदस्थ थे, उन्हें प्रभारी सीसीटीएनएस बनाया गया है.

इसके अलावा सउनि. अनिल कुमार धुर्वे को थाना गीदम से थाना किरंदुल, सउनि. के. सीमीचालम को थाना किरंदुल से थाना कोंटा, सउनि. रामजी कुंवर को थाना बचेली से थाना अरनपुर और सउनि. सोहन ठाकुर को थाना बचेली से थाना कटेकल्याण भेजा गया है.

सउनि. गुरुवंत वर्मे को थाना कोतवाली से थाना किरंदुल तथा सउनि. रणवीर ठाकुर को थाना अरनपुर से थाना किरंदुल पदस्थ किया गया है. वहीं सउनि. लच्छूराम भोगामी को थाना कटेकल्याण से थाना गीदम भेजा गया है.

इसी तरह सउनि. मोहन लाल सिन्हा को रिजर्व केंद्र दंतेवाड़ा से थाना बचेली, सउनि. राजकुमार प्रधान को थाना फरसपाल से थाना बचेली, सउनि. बिसनाथ मंडावी को थाना भांसी से थाना कोतवाली तथा सउनि. राकेश कुमार भास्कर को थाना भांसी से थाना अरनपुर भेजा गया है.

वहीं सउनि. सत्यानंद हिरवानी को थाना बारसूर से थाना भांसी तथा आरक्षक/661 बलराम अधिकारी को थाना भांसी से थाना कटेकल्याण पदस्थ किया गया है.

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

किसे कहां भेजा गया

– विजय चौधरी (निरीक्षक) — सीसीटीएनएस से थाना प्रभारी भांसी
– अर्जुन पटेल (निरीक्षक) — थाना बचेली से प्रभारी सीसीटीएनएस
– निर्मल वर्मा (निरीक्षक) — थाना भांसी से थाना प्रभारी बचेली
– अनिल कुमार धुर्वे (सउनि.) — गीदम से किरंदुल
– के. सीमीचालम (सउनि.) — किरंदुल से कोंटा
– रामजी कुंवर (सउनि.) — बचेली से अरनपुर
– सोहन ठाकुर (सउनि.) — बचेली से कटेकल्याण
– गुरुवंत वर्मे (सउनि.) — कोतवाली से किरंदुल
– रणवीर ठाकुर (सउनि.) — अरनपुर से किरंदुल
– लच्छूराम भोगामी (सउनि.) — कटेकल्याण से गीदम
– मोहन लाल सिन्हा (सउनि.) — रिजर्व केंद्र दंतेवाड़ा से बचेली
– राजकुमार प्रधान (सउनि.) — फरसपाल से बचेली
– बिसनाथ मंडावी (सउनि.) — भांसी से कोतवाली
– राकेश कुमार भास्कर (सउनि.) — भांसी से अरनपुर
– सत्यानंद हिरवानी (सउनि.) — बारसूर से भांसी
– आरक्षक/661 बलराम अधिकारी — भांसी से कटेकल्याण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles