दीपा सागर मौत मामला: सामने आए दो दस्तावेज, एक कथित सुसाइड नोट, दूसरी दीपा की हैंडराइटिंग, क्या दोनों में है कोई समानता?

जगदलपुर- दीपा सागर मौत मामले में अब एक ऐसा पहलू सामने आया है, जिसने पूरे मामले को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है. पुलिस को मिले कथित सुसाइड नोट की तस्वीर सामने आई है. वहीं दूसरी ओर दीपा सागर की बताई जा रही हैंडराइटिंग का एक अन्य दस्तावेज भी सामने आया है. अब इन दोनों दस्तावेजों को एक साथ देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कथित सुसाइड नोट की लिखावट और दीपा की लिखावट में कोई समानता है? यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

दरअसल दीपा सागर की मौत के बाद से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में है. परिजनों की शंकाओं और पुलिस की जांच के बीच कई सवाल उठते रहे हैं. हाल ही में पुलिस ने जांच के लिए सीएसपी अंशिका जैन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था. पुलिस की ओर से जारी जानकारी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया था. वहीं सीसीटीवी फुटेज में दीपा के अकेले छत की ओर जाने की बात भी सामने आई थी.

अब दो अलग-अलग हस्तलिखित दस्तावेजों के सामने आने से मामले में एक और सवाल जुड़ गया है. एक दस्तावेज को पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट बताया जा रहा है, जबकि दूसरा दीपा सागर की लिखावट का है.

इन दोनों दस्तावेजों में लिखावट कितनी मिलती-जुलती है? अक्षरों की बनावट, शब्दों को लिखने का तरीका और लिखावट की शैली में कितनी समानता है? ये ऐसे सवाल हैं, जिन पर लोगों की नजरें टिक सकती हैं.

हालांकि इन तस्वीरों के आधार पर यह दावा करना उचित नहीं होगा कि दोनों लिखावट एक ही व्यक्ति की हैं या अलग-अलग लोगों की. इसकी पुष्टि केवल विशेषज्ञों की वैज्ञानिक जांच से ही हो सकती है.

फिलहाल दोनों दस्तावेज सामने हैं. लेकिन क्या इनकी लिखावट में कोई मेल है? इसका जवाब जांच और विशेषज्ञों की रिपोर्ट ही दे सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles