काली पोशाक में पटवारियों का शक्ति प्रदर्शन, निलंबन और नोटिस से भड़का आक्रोश, अब संभागीय रैली की तैयारी…..

बस्तर- छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ का आंदोलन अब धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने अब विरोध का नया तरीका अपनाया है. काली पोशाक पहनकर पटवारियों ने जगदलपुर शहर में रैली निकालते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. हड़ताल पर जाने वाले पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और निलंबन की कार्रवाई से भी संघ में भारी आक्रोश है.

जिला अध्यक्ष आनंद कश्यप का कहना है कि लंबे समय से वेतन विसंगति और पदोन्नति जैसी समस्याएं लंबित हैं. लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हो रही है. शासन इस मांग को आसानी से पूरा कर सकती है लेकिन फ़ाइल आगे नहीं बढ़ा रही है. ना ही डेलीगेट्स से बेहतर बातचीत की जा रही है. जिसकी वजह से पटवारी संघ का आंदोलन आज दिनांक तक जारी है. पदोन्नति चपरासी पद पर भी होता है. लेकिन पटवारियों का नही होना दुर्भाग्य है. समाधान नही करके कारण बताओ नोटिस देना और निलंबन का विरोध है. आगामी दिनों में संभागीय रैल्ली कांकेर में होगी. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

पटवारी स्वाति खेमका का कहना है कि प्रांतीय स्तर पर कुल 120 पटवारियों के निलंबन का आदेश जारी किया गया है. वहीं सभी पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का भी आदेश जारी किया गया है. जो कि पूरी तरह गलत है. पटवारी संघ चाहता है कि सरकार उनकी मांगों को सुने और उनके प्रतिनिधि मंडल से मिलकर चर्चा करें. प्रतिनिधि मंडल से मिलकर निलबंन आदेश और ब्रेक इन सर्विस आदेश को वापस लिया जाए. क्योंकि जिन व्यवहारिक विषयों को लेकर हड़ताल किया गया है, सालों से इनसे जूझ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles