नक्सल मोर्चे से राष्ट्रीय मंच तक, केवड़िया की परेड में दिखा बस्तर के जवानों का शौर्य……

बस्तर- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित भव्य परेड में बस्तर के जवानों के शौर्य और पराक्रम की भी झलक देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने हिस्सा लिया. कभी नक्सलवाद की चुनौती से जूझने वाले बस्तर के जवानों की इस परेड में भागीदारी को क्षेत्र में बदले हालात और सुरक्षाबलों की कामयाबी के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है.

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इसे बलिदानी जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी ताकतों के खिलाफ जवानों के संघर्ष ने देश में एकता और सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया है. इन जवानों की बदौलत ही बस्तर से माओवाद को समाप्त कर दिया गया है. इसीलिए गुजरात मे एकता का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. माओवाद, आतंकवाद और अलगाववाद से लड़ाई में शहीद हुए जवानों को आज असली श्रद्धांजलि मिली है.

बस्तर आईजी बद्रीनारायण मीणा ने कहा जवानों की मेहनत और बस्तर के नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में शांति का माहौल स्थापित हुआ है. गुजरात मे आयोजित इस कार्यक्रम को जिला मुख्यालय, संभाग मुख्यालय, पुलिस थानों, जवानों के कैम्प सहित सभी स्थानों में देखा गया. गर्व का क्षण है कि बस्तर से DRG और STF की टीम शामिल होने पहुंची हुई है. काफी उत्साह का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles