जगदलपुर (डेस्क) – प्रदेश में बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेसी नेताओं के निवास और कार्यालयों में सीबीआई द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में नाराज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार को केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है.

इस मामले में जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर रही केंद्रीय एंजेंसियों की द्वेषपूर्ण कार्यवाही बेहद निराशाजनक है. जब से भाजपा सरकार बनी है, वह विपक्ष दलों को दबाने का प्रयास कर रही है. ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा मारने और जेल भेजने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है. बीते 15 महीने की विष्णुदेव साय की सरकार के पास जनता के लिए को उपलब्धि नही है. इसलिए जनता का ध्यान भटकाने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास कि हम कार्यवाही कर रहे है. कुल मिलाकर सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है.

वहीं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की जांच हो रही है तो क्या भ्रष्टाचार केवल कांग्रेस में ही दिखता है. उन्होंने भाजपा के नेताओं पर कोई कार्यवाही नही पर भी सवाल किया है. उन्होंने इसे राजनीतिक षणयंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डरी हुई है. इसलिए बदले की कार्यवाही कर रही है. लेकिन कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी.

इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) लता निषाद, चंपा ठाकुर, अंगद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, वेंकट राव, जाहिद हुसैन, अवधेश झा, राजेश चौधरी, विक्रम सिंह डांगी, कौशल नागवंशी, सहदेव नाग, सुषमा सुता, रविशंकर तिवारी, राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, सूर्या पानी, शुभम यदु, कोमल सेना, ललिता राव, संदीप दास, लोकेश चौधरी, आदर्श दलाई, तरणजीत सिंह, एस. नीला, जोस्टिन भवानी, पुरुषोत्तम दास, लोकेश नन्दा, हर्ष शर्मा, बालों बघेल, देवकी भद्र, श्याम कुमारी ध्रुव समेत अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed