बस्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर निकली भर्ती, 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन…….

जगदलपुर- बस्तर जिले में आंगनबाड़ी में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए आगामी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. दरअसल एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई है. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र कोण्डलुर हांदापारा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका के पद पर भर्ती की जाएगी. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दावाड़ा क्रमांक-11 में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है.

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 2 दिसंबर तक ई-भर्ती के आधिकारिक पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी योग्यता, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनपद पंचायत कार्यालय दरभा, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दरभा और संबंधित ग्राम पंचायत करका एवं पेरमारास के सूचना पटल पर जारी विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं. कुल मिलाकर दरभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी के तीन रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 2 दिसंबर तक का समय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles