जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने आज रविवार को आत्महत्या कर ली है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी और महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली है. सूत्रों की माने तो दीपा फिलहाल देहरादून में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी.