जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). एनएच 30 में बीती रात एक बड़ा भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई है. दो ट्रकों को इस भिड़ंत में एक ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया है. जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक जगदलपुर से ईमली भरकर रायपुर की तरफ जा रही थी. वहीं इसी दौरान एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही थी. केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर में स्थित मेमन फ्यूल्स के पास दोनों ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि भिड़ंत ऐसी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया. वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर सुरक्षित बताया गया है. घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई. डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीयों की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर बाहर निकाला गया. इस घटना में ट्रक ड्राइवर के दोनों पैर में बुरी तरह से चोटें आई है. जिसे संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए कांकेर रेफेर कर दिया गया. फिलहाल घायल ड्राइवर का कांकेर के अस्पताल में ईलाज जारी है.