बस्तर। जगदलपुर से हैदराबाद तक चलने वाली यात्री बस के हेल्पर और ड्राइवर द्वारा यात्रियों से मारपीट का मामला सामने आया है, जब जगदलपुर से हैदराबाद तक चलने वाली अश्वनी राजकुमार की यात्री बस के ड्राइवर और हेल्पर ने बस इस बात से नाराज होकर एक ग्रामीण यात्री की जमकर पिटाई कर दी क्योंकि वह शौच जाने के दौरान केवल 2 मिनट लेट हो गया था, दरअसल यह बस हैदराबाद से जगदलपुर आ रही थी और रविवार सोमवार की दरमियानी रात आधे रास्ते मे यात्री को शौच में लेट होने से हेल्पर ने गाली गलौज किया, इसका विरोध करने पर हेल्पर ने यात्री को पहले झापड़ मारा उसके बाद बहस बढ़ने से ड्राइवर ने भी यात्री की पिटाई की, इस दौरान एक अन्य यात्री भी हेल्पर और ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने दूसरे यात्री की भी पिटाई कर दी, जिसके बाद बस में सवार अन्य यात्रियों ने बीच बचाव किया, हैदराबाद से जगदलपुर तक इसी बस में सवारी कर रहे एक यात्री ने बताया कि अश्वनी राजकुमार की यात्री बस के हेल्पर ने सबसे पहले यात्री से बदसलूकी की और जिसके बाद भद्दी भद्दी गालियां दी, और फिर यात्री के साथ हाथापाई शुरू कर दी, हालांकि यात्री ने अपने साथ हुई पूरी घटनाक्रम की जानकारी अपने घर वालों को बताई, जिसके बाद सोमवार सुबह हैदराबाद से केशलूर चौक में बस पहुंची और यात्री के परिजनों और दोस्तों ने बस को रुकवाया और जिसके बाद हेल्पर और ड्राइवर ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी, लेकिन यात्रियों का कहना है हेल्पर और ड्राइवर के द्वारा इस रूट में चलने वाली अश्वनी राजकुमार की यात्री बस में ग्रामीण यात्रियों से बदसलूकी और मारपीट की यह पहली वारदात नहीं है, इससे पहले भी कई बार इन पर इस तरह के बदसलूकी के आरोप लग चुके हैं, लेकिन अपनी आदत सुधारने की बजाय आए दिन यात्रियों को इस बस में सवार होने के दौरान हेल्पर और ड्राइवर की बदतमीजी का सामना करना पड़ता है। बस की पूरी किराए लेने के बावजूद उनसे बदसलूकी किया जाता है, इन पर कोई कार्यवाही ना होता देख यात्री मजबूरन शांत रहते हैं।

हालांकि इस मामले में अश्वनी राजकुमार यात्री बस के संचालक संजीव त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें भी उनके बस में मारपीट की शिकायत मिली है, लेकिन संचालक का कहना है कि यह मारपीट यात्रियों के बीच हुई है, जबकि इस बस में सवार सभी अन्य यात्रियों का कहना है कि मारपीट हेल्पर ड्राइवर और यात्री के बीच हुई है। और बस से यात्रियों के सामान को नीचें फेंका जा रहा था। फिलहाल इस मामले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऋषभ नायडू का कहना है कि उन्हें यात्री की ओर से कोई मौखिक या लिखित शिकायत नहीं मिली है, अगर यात्री उनके साथ हुए मारपीट की लिखित शिकायत करते हैं तो जरूर इसकी जांच कर बस मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा है कि अगर इस तरह से यात्री बसों के हेल्पर और ड्राइवरों के द्वारा यात्रियों से किसी तरह की बदसलूकी की जाती है तो जरूर पुलिस और उनके कार्यालय में यात्री शिकायत कर सकते हैं, और इस शिकायत के आधार पर जरूर बस मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed