सुकमा (नवीन कश्यप) – भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज रविवार को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई. सूची जारी होने के बाद भाजपा के नाराज 18 पदाधिकारियों समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस और कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं को भाजपा में आश्रय देने का आरोप लगाया है. त्याग पत्र देने वालों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज देव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी बाई, नगर पंचायत अध्यक्ष अपर्णा देव, पार्षद लच्छुराम पोड़यामी, चंद्रिका गुप्ता, दीपक नेताम, अनिल मंडावी, ऋषभ गुप्ता, गौरव राठौर, राजेश दास, मनीष सिंह, ललित गांधी सहित अन्य शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed