जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). आज 14 नवम्बर गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर बस्तर ब्लॉक के माध्यमिक शाला भुरसुंडी में बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली छात्राओं के द्वारा स्थानीय गीतों के माध्यम से एवं नृत्य करते हुए बच्चों का मनोरंजन किया. संस्था प्रभारी श्रीमती रश्मि नेताम के द्वारा स्कूली बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंडित नेहरू जी को बच्चे बहुत पसंद थे इसलिए हम सभी आज उनके जन्म दिवस के अवसर को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं.

बच्चों ने बाल दिवस के साथ-साथ कमलेश का जन्मदिन भी मनाया
कक्षा आठवीं के छात्र कमलेश का भी जन्मदिन 14 नवंबर को होने के कारण बच्चों ने चाचा नेहरू के जन्मदिन के साथ – साथ कमलेश का जन्मदिन भी उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया. शिक्षकों के द्वारा स्कूली बच्चों को मिष्ठान भी वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था प्रभारी रश्मि नेम, हेमलता कश्यप, शैलेंद्र तिवारी भूतेश्वर पांडे, राजेश्वरी ध्रुव, लोकेश रावटे, सतीश श्रीवास्तव और पीलू राम नाग मुख्य रूप से उपस्थित थे.
