बस्तर में नौकरी का बंपर मौका, बस्तर फाइटर्स के 79 पदों पर भर्ती शुरू, 2 नवंबर से आवेदन…..

जगदलपुर- बस्तर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर ने बस्तर फाइटर्स के 79 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की अधिसूचना ESTB-1/762/2025-HOME के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) में फाइटर आरक्षक के पदों पर यह भर्ती होनी है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जो 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी.

वर्गवार पदों की संख्या…

कुल 79 पदों में अनारक्षित – 16, अन्य पिछड़ा वर्ग – 11, अनुसूचित जाति – 02 और अनुसूचित जनजाति के लिए 50 पद आरक्षित हैं।

कहां जमा होगा फॉर्म?

अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र रक्षित केंद्र जगदलपुर, SDOP कार्यालय केशलूर, लोहंडीगुड़ा और भानपुरी में जमा कर सकते हैं. इसके अलावा स्पीड पोस्ट के जरिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्तर, जगदलपुर, पिन – 494001 पर भी भेजा जा सकता है.

आवेदन का प्रारूप, शारीरिक मापदंड और लिखित परीक्षा की जानकारी जिले के सभी थानों और http://cgpolice.gov.in व http://bastar.cgpolice.gov.in पर उपलब्ध है.

इस भर्ती में सिर्फ जिला बस्तर के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles