जगदलपुर ( सोमारू नाग) – दरभा विकासखण्ड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार में आज शनिवार को 25 जनवरी को शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं – कार्यालयीन कर्मचारियों तथा छात्र – छात्राओं द्वारा सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई. यह शपथ व्याख्याता तुलादास मानिकपुरी द्वारा शपथ दिलाई गई. व्याख्याता डॉ. अखिलेश त्रिपाठी द्वारा हर नागरिक को मताधिकार का प्रयोग करने के महत्व को बच्चों को बताया गया. व्याख्याता बुधराम कश्यप द्वारा छात्र छात्राओं के परिवार में जो लोग मतदान करने नहीं जाते हैं, उन्हें जागरूक कर मतदान करने भेजने हेतु प्रेरित किया गया. साथ ही जिन छात्र छात्राओ का उम्र 18 वर्ष से अधिक है वे मतदान करने जाएंगे और जिनका 18 वर्ष से कम है वे अपने घर के सभी लोगों को निर्वाचन में मतदान करने एवं आसपास के लोगों में जागरूकता लाने प्रेरित किया गया. साथ ही शिक्षक – शिक्षिकाओं – कर्मचारियों छात्र – छात्राओं को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने सहित स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई. इस दौरान व्याख्याता डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, दीनबंधु नाग, तुलादास मानिकपुरी, बुधराम कश्यप, श्रीमती उषा कश्यप, मनोहर सिंह बरनाला, प्रमोद कुमार मरावी, सुबोध शुक्ला, पीटीआई नोहर सिंह सलाम, देवचन्द सेठिया, हेमंत मांझी, नीलिमा सिंधिरिया, जगन्नाथ समरथ तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित मौजूद रहे.