जगदलपुर (डेस्क) – शहर और दूसरे जिले की भोली भाली लड़कियों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष राहुल नाम के एक युवक ने दुर्गकोंदल निवासी सुलोचना नेताम से शहर के महारानी अस्पताल में आया कि पद में नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे 87 हजार रुपये की मांग की. जिसके बाद सुलोचना ने राहुल को कुछ रुपये नगद और कुछ रुपये फ़ोन पे के माध्यम से कुल 87 हजार रुपये दे दिए. इसी तरह राहुल ने नगरनार के तारागांव निवासी पीला बाई कश्यप को महारानी अस्पताल में सुपरवाइजर के पद में नौकरी दिलाने के नाम से 5 लाख रुपये से ज्यादा रुपये ले लिया. इसके साथ ही इस युवक ने दंतेवाड़ा जिले में रहने वाली पूनम नाग और पुरन तराई को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में क्लर्क के पद में नौकरी लगाने के नाम से 50 हजार रुपये ठग लिया. युवतियों से रुपये लेने के बाद राहुल ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया. जब युवतियां वह नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी जॉइन करने सम्बंधित कार्यालयों में पहुंची तब इस ठगी के मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद युवतियों ने युवक से अपने रुपये वापस मांगना शुरू किया. लेकिन युवक रुपये वापस देने से आनाकानी करने लगा. इसके बाद पीड़ित युवतियों ने इस मामले को लेकर युवक के खिलाफ बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम युवक की पतासाजी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस ने युवक को बकावंड ब्लॉक के ग्राम छोटे देवड़ा में स्थित उसके घर से धर दबोचा. कड़ी पूछताछ में आरोपी राहुल उर्फ लेखन कश्यप (25) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित युवतियों से कुल छह लाख चवालीस हजार रुपये ठगा है. इन रुपयों से उसने अपने पिता के नाम से एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार खरीदा है. और नियुक्ति पत्र बनाने के लिए उसके पास कंप्यूटर सिस्टम होना बताया. जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ पुलिस ने आरोपी के पास से कार और एक कंप्यूटर सिस्टम भी जप्त कर लिया है. पुलिस ने धारा 420, 467, 201 आईपीसी और 318.4, 351.2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed