सुकमा (नवीन कश्यप). प्रदेश की छतीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति और सुकमा पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर आज बुधवार को एक लाख रुपये ईनामी एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है.

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की खोखली और आदिवासी विरोधी विचारधाराओं से परेशान होकर और छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर महिला नक्सली पदाम सोमे (29) निवासी चिंतलनार ने सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली पर शासन के द्वारा 1 लाख रुपये का नाम घोषित था. उक्त आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रदेश की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान कराए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed