सुकमा (नवीन कश्यप). सुरक्षाबल के जवानों के द्वारा बीते कल मंगलवार को माओवादियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैम्प पर कब्जा कर लिया गया है. कब्जा करने के साथ ही जवानों ने इस कैम्प में बने एक नक्सली स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर और तेलांगाना राज्य की सीमा में स्थित भट्टीगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों ने अपना एक हाईटेक ट्रेनिंग कैम्प बना रखा था. नक्सलियों के ट्रेनिंग कैम्प की जानकारी मिलते ही कोबरा बटालियन की एक टीम तत्काल ही भट्टीगुड़ा के जंगलों के लिए रवाना हो गई. मौके पर पहुंचने के बाद जवानों ने नक्सलियों के बने उक्त ट्रेनिंग कैम्प पर अपना कब्जा कर लिया. वहीं इस कैम्प के अंदर बने नक्सलियों के सेंट्रल कमिटी और पोलित ब्यूरो सदस्य कटकम सुदर्शन के नाम पर बने स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है. बताया गया है कि इस ट्रेनिंग कैम्प में नक्सलियों ने ट्रेनिंग के लिए पक्के बैरक और झोपड़ियां बना रखा था. इसके साथ ही नक्सली इस कैम्प के अंदर स्थित पेड़ों को भी ट्रेनिंग के लिए उपयोग करते थे.
