जगदलपुर (डेस्क) – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनाये पर हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जमकर खुशियाँ मनायी. भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष एकत्रित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी, एक दूसरे का मुंह मीठा कराया.

प्रदेश संगठन के सर्वोच्च अध्यक्ष पद पर किरण सिंह देव के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय में पहुँचने लगे थे. पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव के लगातार दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के समस्त कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. संगठन के लिये सदैव समर्पित किरण सिंह देव के पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद मोहन मिश्रा ने संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं व समस्त कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण सिंह देव के पुनः आसीन होने पर बधाई प्रेषित की. नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि जिले व नगर के सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में संगठन के कार्यों को तीव्र गति मिलेगी.

इस मौके पर प्रमुख रूप से आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, ईश्वर राव, शशिनाथ पाठक,अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, धनसिंह,अनिल लुंकड़, राणा घोष, योगेश ठाकुर, सुधा मिश्रा, गीता नाग, संजय चंद्राकर,विक्रम सिंह यादव, खेम सिंह देवांगन,शिरीष मिश्रा, योगेश शुक्ला, दिलीप झा, भुवनेश ध्रुव, मनोज ठाकुर,पिंटू साव, प्रेम यादव,कृष्णा नाग, दशरथ गुप्ता, डिकेश नाग, दिलीप सुंदरानी, सूर्यप्रकाश राव आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed