अमन मानिकपुरी, जगदलपुर– बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बीते कल शनिवार को प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से 10 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी गांव का निवासी हिड़मा कवासी (10) अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल गया हुआ था. बकरियां चराने के दौरान ही दोपहर लगभग 2:30 बजे उसका पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम पर पड़ गया. प्रेशर पड़ने से बम ब्लास्ट हो गया. इस घटना में हिड़मा बुरी तरह से घायल हो गया. बताया गया है कि इस घटना के समय बच्चे की मां कुछ ही दूरी पर मौजूद थी. जिसकी वजह से वह बम की चपेट में आने से बच गई. इसके बाद बच्चें की मां ने घटना की जानकारी ग्रामीणों की दी. ग्रामीणों की मदद से पीड़ित बच्चे को तत्काल पैदल मुतवेंडी सीआरपीएफ कैम्प पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को तुरंत ही बीजापुर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया. लेकिन गंगालूर और बीजापुर के बीच स्थित चेरपाल के पास बने पूल पर पानी भरने की वजह से आवागमन बाधित हो गया था. जिसके चलते बच्चे को जिला अस्पताल में देर शाम 6 बजे भर्ती कराया गया. जिसके बाद चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे का ज्यादा खून बहने की वजह से मौत होने की बात कही है. मौत के बाद परिवारों और गांव में मातम छा गया है. और शोक का माहौल है.

दरअसल बस्तर के जंगलों में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम से हमेशा से ही जवानों के साथ ही आम नागरिकों और मवेशियों की मौत होती रही है. बस्तर के घने जंगलों में आईईडी बम से बचना बड़ी चुनौती है. इस कारण ऐसी घटनाएं हमेशा सामने आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed