नवीन कश्यप, सुकमा- बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में लगातार नक्सल गतिविधियां देखने को मिल रही है. एक दिन पहले जवानों ने बीजापुर सुकमा के बॉर्डर इलाके में 12 माओवादियों को मार गिराया. वहीं आज 2 ईनामी सहित 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया है.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में लगातार नक्सल उन्नमूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 16 जनवरी को चिंतागुफा थाना से जिला बल, DRG की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए दुलेड, मेटागुड़ा और एर्रनपल्ली और आसपास के इलाके में रवाना किया गया था. इसी दौरान दुलेड के जंगलो में खेत मे बने लाड़ी में कुछ संदिग्ध छिपने और भागने का प्रयास कर रहे थे. जिन्हें घेराबंदी करके धर दबोचा. पकड़े जाने पर संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होंने नक्सल संगठन में काम करना स्वीकार किया. जिनके खिलाफ चिंतागुफा थाना में धारा 147, 148, 149, 435, 394, 342, 506 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व से अपराध दर्ज है. 17 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है. सभी गिरफ्तार माओवादी 2024 में दुलेड के पास पिकअप वाहन में आगजनी करके लूटपाट करने की घटना में शामिल रहे हैं.

गिरफ्तार माओवादी…

1- मड़कम नंदा पिता सोमा (दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्य ईनामी 02 लाख (पीपीसीएम दुला दादा के साथ रहता था) उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़पे दुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0)

02- कवासी लखमा पिता स्व. कवासी हिड़मा (कंचाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) उम्र लगभग 37 जाति मुरिया निवासी कंचाल थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ.ग.)

03- मड़कम नंदा पिता स्व. देवा (कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी ईनामी 01 लाख) उम्र 35 वर्ष निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed