जगदलपुर (डेस्क) – नक्सलियों के खिलाफ फ़ोर्स ने बड़ा ऑपेरशन लॉन्च किया है. इस एन्टी नक्सल ऑपेरशन के दौरान फ़ोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से अभी तक लगातार जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में फ़ोर्स के जवानों को बड़ी कामयाबी और नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर मिल रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दक्षिण बस्तर ईलाके में स्थित जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर डीआरजी, सुकमा डीआरजी, दंतेवाड़ा डीआरजी, सीआरपीएफ कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और 229 बटालियन की एक संयुक्त टीम एन्टी नक्सल ऑपेरशन के लिए मौके पर के लिए निकली थी. इस ऑपेरशन के दौरान आज सुबह करीबन 9 बजे फ़ोर्स के जवानों का नक्सलियों के साथ सामना हो गया है. जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से अभी तक लगातार रुक रुक कर मुठभेड़ चल रही है. पुलिस ने इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई है. बताया गया है कि घटनास्थल में मौजूद जवान के द्वारा अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

वहीं अगर सूत्रों की माने तो तेलांगाना राज्य के बॉर्डर ईलाके मारूडबाका और पुजारी कांकेर के जंगलों में नक्सलियों और फ़ोर्स के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में 17 नक्सलियों की मारे जाने की अपुष्ट खबर निकलकर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक घटनास्थल में मौजूद बड़ी संख्या में फ़ोर्स के जवान नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है. फ़ोर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. फिलहाल इस मामले की किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed