सुकमा (नवीन कश्यप). नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से एक मासूम बच्ची घायल हो गई है. घायल बच्ची को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम तिम्मापुरम की रहने वाली एक 10 साल की मासूम बच्ची सोढ़ी मल्ले बीते कल रविवार की शाम खेलते – खेलते नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी बम की चपेट में आ गई. आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से मासूम बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है. जिसे बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि, नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ईलाके में जगह – जगह आईईडी बम प्लांट किये गए है. जिसके चपेट में आने की वजह से कई निर्दोष ग्रामीण पहले भी घायल हो चुके है. ऐसे मामले इन क्षेत्रों से लगातार सामने आ रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed