जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). एन्टी नक्सल ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबल के जवानों को आज रविवार की सुबह सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने एन्टी नक्सल ऑपरेशन के दौरान 3 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. जिनके शव जवानों ने घटनास्थल से बरामद कर लिया है. इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से ऑटोमैटिक हथियार समेत अन्य हथियार, विस्फोटक सामान और नक्सलियों का सामान बरामद किया है. इस मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने की है.

ज्ञात हो कि, सुरक्षाबल को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के ईलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों की एक टीम को जिले के बन्देपारा और कोरणजेड के लिए रवाना किया गया था. इस दौरान नक्सलियों को जवानों की आने की भनक लग गई. फिर जवानों की टीम जैसे ही इस ईलाके में पहुंची तभी पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्यवाही शुरू की. बताया गया है कि अभी भी दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है. इस दौरान जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए तीनों वर्दीधारी नक्सलियों के शवों को जवानों ने बरामद कर लिया है. इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों का ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक सामान, अन्य हथियार और नक्सली सामान भी बरामद किया है. मारे गए तीनों वर्दीधारी नक्सलियों की शिनाख्ती अभी नही हो पाई है. बताया गया कि ईलाके में जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बस्तर आईजी ने ऑपेरशन पूरा होने के बाद घटना की पूरी जानकारी देने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed