जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में मिलन संघ द्वारा आड़ावाल के दुर्गा मंडप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल होकर स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात दुर्गा मंडप से प्रभात फेरी आड़ावाल के मुख्य मार्ग में रैली निकाली गई.

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सभी के आदर्श हैं. स्वामी विवेकानंद जयंती देश में युवा उत्सव के रूप में मनाया जाता है. युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चल कर हम सभी को देश हित के लिए कार्य करना है. विश्व पटल पर स्वामी विवेकानंद जी ने भारत को अलग पहचान दिलाई. वहीं सांसद महेश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श का हम सभी को पालन करना चाहिए. विवेकानंद जी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है. इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सुब्रतो विश्वास, प्रदीप देवांगन, श्याम घोष, वासुदेव हलधर, चेतन दास, राजेश शर्मा, संजय गुप्ता, तपन, राधे पन्द्रे, गीता मिश्रा, रूपेश समरथ, रघु सेठिया, राजेश घोष व अन्य काफी संख्या में मिलन संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.