जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पी.जी. कॉलेज जगदलपुर में आज रविवार को स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर पुष्प अर्पण कर नमन किया गया. इस दौरान उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा की स्वामी ज़ी के आदर्शों को सभी नव युवाओं को आत्मशाद कर भारत के नव निर्माण मे अग्रसर होना चाहिए, भारत के नव निर्माण मे स्वामी ज़ी का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं, आज हम सब उनके पथ पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के विकास मे अग्रसर हो रहे हैं.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की देश के युवाओं के आदर्श पुरुष के रूप मे हमेशा स्वामी विवेकानंद ज़ी को याद किया जाता रहा है, स्वामी ज़ी के विचारों और उनके जीवनी का अध्ययन्न हर नागिरक को करना चाहिए.
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसिंग मंडावी, योगेंद्र पांडे, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, नरसिंग राव,
रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, जयराम दास, अतुक कौशल, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, शशि नाथ पाठक, अभय दीक्षित, मनोज पटेल, भुवनेश ध्रुव, दिलीप झा, सतीश बाजपेई, गणेश काले, संजय चंद्राकर, नागेश्वर राव, अभिलाष यादव, प्रेम यादव, अभिषेक तिवारी, संतोष गौर, शीर्ष मिश्रा, बंटू पांडे, हरीश पारेख, रोहित खत्री, दशरथ गुप्ता, पवन गुप्ता, गुलाम, सूरज मिश्रा, सुरेश मिश्रा, प्रभात चौहान, विवेक साहू व भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed