सुनील कश्यप, बस्तर- कहते हैं कि जब लड़का और लड़की की शादी होती है. और लड़का-लड़की, पति-पत्नी के रिश्ते में बंध जाते हैं. तो उनके बीच धीरे-धीरे प्रेम बढ़ता जाता है. और एक दूसरे के साथ आखरी सांस तक रिश्ता निभाने की कसमें खाते हैं. लेकिन दोनों में किसी की बेवफाई के कारण जब तीसरे की एंट्री हो जाती है. तब प्यार नफरत में बदल जाता है. रिश्ते बिगड़ जाते हैं और विवाद शुरू होता है. और लगातार विवाद होने के कारण हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया जाता है. ऐसा ही एक घटना बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है. दूसरी पत्नी लाने के कारण आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया.
बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 09 जुलाई को दरभा थाना क्षेत्र के बाडनपाल में बीडे कवासी के मौत की जानकारी पुलिस को मिली थी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करके मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. गवाहों के बयान में यह सामने आया कि मृतिका का पति सोमारू कवासी अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा करके मारपीट करता था. और दूसरी पत्नी लाने के बाद मृतिका से ज्यादा लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता था. 08 जुलाई की रात भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हुआ. और पति ने मारपीट करके उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी पति फरार हो गया था. जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन करके फरार आरोपी पति की तलाशी की गई. जिसने पूछताछ में उसने अपनी पत्नी को हाथ मुक्का से मारपीट करके गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.