कवि सिन्हा, दंतेवाड़ा। जिला पंचायत सभा कक्ष में आज सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष तुलिका कर्मा समेत समस्त सदस्य व जिले के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में सभी विभाग में चल रहे विकास कार्यों को समीक्षा की गई साथ अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्वप्रथम जिला पंचायत के माध्यम से चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। क्रेडा विभाग में धीमी गति से चले रहे निर्माण कार्यो पर अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर सभी कार्य पूण करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ व सिविल सर्जन को आपस में समन्वय स्थापित कर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को कहा गया। सदस्यों ने कहा कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठीक करने व मरीजों को रिफर ना कर जिला अस्पताल उनका इलाज करने की बात कही। महिला बाल विकास विभाग को सखी सेंटर के बारे में जागरूकता फैलाने व महिला के लिए बने क़ानून का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिया गया। तुलिका ने विभाग को कहा कि हर सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज में पाम्पलेट चस्पा कर जागरूकता फैलाने की बात कही। आरईएस विभाग को ग्राम पंचायत मुंडेर व छू लो आसमान में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने व अन्य निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने कहा गया। पशु विभाग द्वारा जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो को विस्तार पूर्वक बताया गया। उप संचालक श्री कुशवाहा ने बताया कि पशु विभाग द्वारा लगातार ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। पशु पालन, मुर्गी पालन, सुकर पालन योजना से जुड़कर ग्रामीण अच्छी आमदनी कर रहे हैं। वहीं सहायक आयुक्त डॉ आनंद जी सिंह ने भी अपने विभाग के बारे में जानकारी दी। शिक्षा विभाग से राजेश कर्मा ने बताया कि जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने लगातार प्रयास किया जा रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक आनंद नेताम ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने लगातर प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, विमला सोरी, रामू नेताम, बैसुराम, शकंर कुंजाम संगीता नेताम, पायके मरकाम समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed