सुनील कश्यप, बस्तर- छत्तीसगढ़ में साल 2023 के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बस्तर पुलिस नक्सलियों के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक हो गई है. बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग ऑपरेशन लॉन्च करके नक्सलियों को मुठभेड़ों में मारा जा रहा है. पुलिस आंकड़ो के मुताबिक बीते 4 महीनों में जवानों ने 103 नक्सलियों को मुठभेड़ों में मारा है. मारे गए नक्सलियों में लाखों और करोड़ रूपये के ईनामी नक्सली भी शामिल हैं. पिछले 3 सालों के मुकाबले बस्तर पुलिस के लिए साल 2024 का यह 4 महिना काफी महत्वपूर्ण और अच्छा रहा है. यही कारण है कि लगातार नक्सली मोर्चे पर जवानों को काफी बड़ी सफलता मिली है. इन 4 महीनों में 26 बार जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ है. और घंटो तक मुठभेड़ों में गोलीबारी हुई है. यह मुठभेड़ें बस्तर संभाग के कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में हुई है. इन मुठभेड़ों में सबसे अधिक बार नक्सलियों से मुठभेड़ बीजापुर जिले में हुई है. जिसमें 46 नक्सली मारे गए. कांकेर जिले में 5 मुठभेड़ें हुई है. इन मुठभेड़ों में 44 नक्सली मारे गए. दंतेवाड़ा जिले में 5 मुठभेड़ें हुई है. जिसमें 06 नक्सली मारे गए. सुकमा जिले में 5 मुठभेड़ें हुई है. जिसमें 5 नक्सली मारे गए. नारायणपुर जिले में 1 मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए.
जनवरी 2024 से 11 मई 2024 तक मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों के आंकड़े..
क्र. दिनांक- जिला- थानाक्षेत्र- नक्सलियों की संख्या..
1-12.01.24- बीजापुर- गंगालूर – 1 नक्सली
2-16.01.24- दंतेवाड़ा- बारसूर- 1 नक्सली
3-20.01.24- बीजापुर- बासागुड़ा- 3 नक्सली
4-02.02.24- नारायणपुर- ओरछा- 2 नक्सली
5-04.02.24- सुकमा- भेज्जी- 1 नक्सली
6-07.02.24- दंतेवाड़ा- किरंदुल- 1 नक्सली
7-24.02.24- सुकमा – भेज्जी- 1 नक्सली
8-25.02.24- कांकेर- कोयलीबेड़ा- 3 नक्सली
9-27.02.24- बीजापुर- जांगला- 4 नक्सली
10- 03.03.24- कांकेर- छोटे बेठिया- 1 नक्सली
11- 11.03.24- दंतेवाड़ा- किरंदुल- 1 नक्सली
12- 15.03.24- बीजापुर- बेदरे- 2 नक्सली
13- 16.03.24- कांकेर- कोयलीबेड़ा- 1 नक्सली
14- 19.03.24- दंतेवाड़ा- किरंदुल- 2 नक्सली
15- 23.03.24- बीजापुर- गंगालूर- 1 नक्सली
16- 24.03.24- सुकमा- जगरगुंडा- 1 नक्सली
17- 27.03.24- बीजापुर- बासागुड़ा-6 नक्सली
18- 02.04.24- बीजापुर- गंगालूर- 13 नक्सली
19- 02.04.24- सुकमा – किस्टाराम-1 नक्सली
20- 05.04.24- दंतेवाड़ा- किरंदुल- 1 नक्सली
21- 06.04.24- बीजापुर- उसूर- 3 नक्सली
22- 16.04.24- कांकेर- छोटे बेठिया- 29 नक्सली
23- 24.04.24- बीजापुर- भैरमगढ़- 1 नक्सली
24- 29.04.24- सुकमा- किस्टारम- 1 नक्सली
प25- 30.04.24- कांकेर- टेकमेटा- 10 नक्सली
26- 10.05.24- बीजापुर- पीडिया- 12 नक्सली