जगदलपुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ प्रदेश में पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर सभी जिलों में बूथ, सेक्टर, मंडल, ब्लॉक एवं जिले के संगठन सृजन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इसी कड़ी में बस्तर जिला शहर ईकाई में भी अब संगठन सृजन ने रफ्तार पकड़ ली है. और बकायदा ज़मीनी स्तर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकों का दौर भी लगातार जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष के निर्देश और मार्गदर्शन में संगठन सृजन प्रभारी सूर्या पानी की उपस्थिति में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में शहर के 6 वार्डों को मिलाकर बनाए गए एक मंडल की बैठक बीते कल सोमवार को पनारापारा स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. जिसमें मंडल और सेक्टर के सभी छोटे – बड़े नेता शामिल हुए, तथा मंडल और सेक्टर की संरचना गठन पर चर्चा कर रिपोर्ट जिला अध्यक्ष हेतु प्रेषित की.
बता दें कि कृष्ण मंदिर सेक्टर और धरमपुरा सेक्टर को मिलाकर एक मंडल का गठन किया जा रहा है. जिसमें कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड,अटल बिहारी वाजपेई वार्ड, रमैया वार्ड, सुभाष चंद्र बोस वार्ड, प्रवीण चंद्र भंजदेव वार्ड और विजय वार्ड शामिल हैं.
संगठन सृजन बैठक में मुख्य रूप से उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष बलराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी राम शंकर राव, हनुमान द्विवेदी, पूर्व वरिष्ठ पार्षद गौरनाथ, पार्षद शुभम यदु, पार्षद जिला महामंत्री जाहिर हुसैन, पार्षद सूर्या पानी, युकां राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, मनोज सहानी, ईश्वर बघेल, सागर कश्यप, लंबो महापात्र, लोकेश नंदा, मुकेश निषाद, प्रभुचंद कश्यप एवं आशीष बघेल उपस्थित थे.