दशहरा लकड़ी काटने को लेकर दरभा में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, अपनी 8 सूत्रीय मांग को लेकर किया चक्का जाम……

सोमारु नाग, बस्तर- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के रथ निर्माण के लिए दरभा जंगल में पेड़ काटने को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दरभा बाजार स्थल के कोलेंग चौक में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया. और अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर दरभा सड़क का चक्का जाम कर बस्तर दशहरा रथ निर्माण हेतु पेड़ काटकर लकड़ी लेने पहुंचे वाहनों को चक्का जाम कर रोक दिया. जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दरभा में कई घंटों तक मार्ग जाम लगी और दशहरा लकड़ी लेने पहुंचे वाहनों सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लगी.

ग्रामीणों के द्वारा बस्तर दशहरा के रथ निर्माण हेतु दरभा जंगल से पेड़ काटने के विरोध के चक्का जाम से देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई. विरोध प्रदर्शन में चक्का जाम की जानकारी मिलते दरभा तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी और दरभा थाना प्रभारी ने मौके पर चक्का जाम स्थल पहुंच ग्रामीणों से बात की. तब भी ग्रामीण अपनी मांगो को लेकर डटे रहे, अपनी मांगो के नारे लगाते रहे. चक्का जाम स्थल पहुंचे अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच घंटों बातचित के पश्चात ग्रामीणों को मिला आश्वासन. आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने उपस्थित अधिकारियों को अपनी 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए मागो को पूरा करने कहा गया.

दरभा विकास खंड के बारहपाल छिन्दावाड़ा के वन संसाधन समिति के द्वारा अपनी 8 सूत्रीय माग –

1- बस्तर दशहरा में एक वर्ष का बना रथ दो से तीन साल तक उपयोग में लाया जाए।

2- बस्तर दशहरा समिति में बारहपाल छिन्दावाड़ा से 5 सदस्यों को सम्मिलित किया जाए।

3- दरभा क्षेत्र का चोकावडीन गुड़ी निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किया जाए.

4- बस्तर दशहरा रथ निर्माण लकड़ी लेने आए प्रत्येक को 300 दिया जाए।

5- बारहपाल छिन्दावाड़ा के देवी देवताओं को दशहरा रुसुम दिया जाए।

6- बस्तर दशहरा रथ निर्माण लकड़ी ले जाने वाले को दुर्घटना होने पर 20 लाख मुआवजा दी जाए।

7- बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने वाले बारहपाल छिन्दावाड़ा के देवी देवताओं एवं उनके साथ जाने वाले दल को गाड़ी और रुकने की व्यवस्था किया जाए.

8- बारहपाल छिन्दावाड़ा क्षेत्र के मावली गुड़ी में डोम शेड निर्माण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles