8 साल से ग्रेड पे का इंतजार, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नर्सिंग स्टाफ, डिमरापाल अस्पताल में मरीजों की बढ़ सकती है मुश्किलें……

जगदलपुर- बस्तर संभाग के सबसे बड़े और एकमात्र मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल डिमरापाल में अपनी सेवाएं देने वाले नर्सिंग स्टाफ अपनी 09 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. अस्पताल के सभी वार्डों में नर्सिंग स्टाफ अपनी शिफ्टिंग के अनुसार मरीजों की देखभाल और उपचार से जुड़ी सेवाएं देते हैं. लेकिन कर्मचारियों की इस हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है. ग्रेड पे में बढ़ोतरी, नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है.

नर्सिंग स्टाफ जिला अध्यक्ष पूर्णिमा कोर्राम का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आज से हड़ताल शुरू कर दी है. जिनमें ग्रेड पे की मांग प्रमुख है. यह मांग 2018 से की जा रही है. इसके बावजूद सरकार इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले रही है. इससे पूर्व भी 3 दिवसीय हड़ताल करके अपनी मांगो को रखा गया था. लेकिन सरकार के द्वारा मांगे सुनी नहीं गई, इसीलिए दुबारा अनिश्चितकालीन हड़ताल मजबूरन में करना पड़ रहा है.

पूर्णिमा कोर्राम ने बताया कि डिमरापाल अस्पताल में कुल 70 नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देते हैं. यह सेवाएं सर्जरी वार्ड, मेडिसिन वार्ड, MICU वार्ड, सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, ओपीडी सहित अन्य वार्डो में दी जाती है. इन वार्डो में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में मरीज अपना इलाज करवाते हैं. और नर्सिंग स्टाफ शिफ्टिंग के जरिए अपनी सेवाएं अस्पताल में देते हैं. नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल में चले जाने की वजह से निश्चित ही इलाज और देखभाल की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles