सुनील कश्यप, सुकमा- नक्सलियों के भारत बंद से दो दिन पहले माओवादियों ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में उत्पाद मचाना शुरू कर दिया है. सुकमा जिले के अलग अलग इलाकों में वाहनों पर नक्सलियों ने आगजनी की है. वहीं बीजापुर जिले के नेशनल हाइवे में भी नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

सुकमा जिले में करीब 7.30 बजे नक्सलियों ने नेशनल हाइवे 30 में आसिरगुड़ा के पास यात्री बस व ट्रेलर वाहन में आगजनी की है. वहीं जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कमारगुड़ा में भी नक्सलियों ने पिकअप वाहन पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. नेशनल हाईवे में आगजनी के कारण सड़क के दोनों तरह गाड़ियों की कतार लग गई है. आगजनी की घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था. जवान मौके पहुंचकर मार्ग को सुचारू रूप से चलाने में जुटे हुए हैं. वहीं आग को बुझाया भी गया. साथ ही आसपास के इलाके में भी जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है. 2 साल पहले भी नक्सलियों ने इसी इलाके में एर्राबोर के पास 7 वाहनों पर आगजनी नेशनल हाईवे में किया था. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं.

दरअसल नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आव्हान किया है. और लगातार इस बंद को सफल बनाने के लिए बैनर पोस्टर बस्तर संभाग के अलग अलग स्थानों में लगाया जा रहा है. यही कारण है कि नक्सलियों ने बस्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और दशहत फैलाने में जुटे हुए हैं. आज सुबह ही सुकमा जिले के कोत्तापल्ली व नागाराम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में जवानों ने 5-6 नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया था. और घटना स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल सामग्री के साथ 2 बंदूक भी बरामद किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed