जगदलपुर- पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद जगदलपुर में भी ड्रग विभाग की टीम ने शहर के अलग अलग जनरल स्टोर्स में छापेमारी की कार्यवाही की. जिसमे गांधी मैदान में मौजूद सुभाष जनरल स्टोर, रमैया वार्ड में स्थित जनरल स्टोर और ठाकुर रोड में स्थित एक फैंसी स्टोर में बुधवार की शाम टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की. लंबे समय से शहर के अलग अलग जनरल स्टोर्स में पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम के बिक्री की जानकारी मिल रही थी. वहीं शहर के कई ऐसे युवक युवतियां है जो इस क्रीम इस्तेमाल करते आ रहे है. हालांकि रायपुर में हुई कार्रवाई के बाद छापेमारी के दौरान और जनरल स्टोर्स की सघन जांच के दौरान इन जनरल स्टोर्स में गोरी क्रीम नहीं पाई गयी. वही ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन ने बताया कि रायपुर में हुई कार्रवाई के बाद जगदलपुर ड्रग विभाग भी पूरी तरह से सतर्क है और प्रतिबंधित गोरी क्रीम बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार शहर के जनरल स्टोर्स और कॉस्मेटिक शॉप में जांच की जा रही रही है. उन्होंने कहा कि हालांकि अब तक जांच में कहीं भी इस क्रीम के बिक्री की जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल विभाग की टीम पूरी तरह से सतर्क है और लगातार जांच कर रही है. इस प्रतिबंधित क्रीम की कहीं भी बिक्री करने की शिकायत मिलती है तो जरूर उस स्टोर पर व उसके मालिक पर कार्यवाही की जाएगी. शहर के इन 3 जनरल स्टोर्स में छापेमारी कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सौरभ जैन, सैम्पल असिस्टेंट नंदकिशोर हिरवानी ,पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक हीरालाल बघेल एवं महिला आरक्षक श्रीमती शैल पाढ़ी मौजूद रहे.
