सावधान! अगर आपका बच्चा भी खा रहा है यह लोकप्रिय आइस कैंडी, तो तुरंत रोकें, जांच रिपोर्ट में हुआ खौफनाक खुलासा

जगदलपुर. अगर आपके बच्चे भी बाजार में मिलने वाली रंग-बिरंगी आइस कैंडी के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी. प्रयोगशाला की जांच में एक बेहद लोकप्रिय उत्पाद को लेकर खौफनाक खुलासा हुआ है, जिसके बाद बस्तर जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में ‘Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy)’ को सीधे तौर पर असुरक्षित घोषित कर दिया गया है, यानी इसका सेवन सेहत के लिए सीधा खतरा बन सकता था.

​मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की अभिहित अधिकारी पूनम कुंजाम कांडे ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे बस्तर जिले में इस ‘Bheem ka Mango’ आइस कैंडी की बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. प्रशासन ने जिले के सभी थोक और चिल्हर व्यापारियों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए इस प्रोडक्ट की बिक्री तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं. इतना ही नहीं, बाजार में उतर चुके पूरे स्टॉक को तुरंत वापस मंगाने और नियम अनुसार नष्ट करने का हुक्म सुनाया गया है. अधिकारियों को साफ लहजे में हिदायत दी गई है कि अगर कोई भी व्यापारी इस बैन के बाद भी इसे बेचता या बांटता पाया गया, तो उस पर सीधी वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles