जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर इलाके में आज गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 1 हार्डकोर माओवादी को मार गिराया है. वहीं इस मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है. इसके साथ ही 2 जवान घायल हुए है. घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया है. इसकी पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल को नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के बार्डर इलाके में स्थित तुमरेल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद कोबरा, सुकमा डीआरजी और एसटीएफ की एक जॉइंट टीम को उक्त इलाके में एंटी नक्सल ऑपेरशन के लिए रवाना किया गया था. इस ऑपेरशन के दौरान आज सुबह जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे तभी अचानक पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. फायरिंग होता देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. जवाबी कार्यवाही में जवानों ने 1 हार्डकोर माओवादी को मार गिराया. जवानों ने मारे गए माओवादी के शव को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही जवानों ने वहां से हथियार समेत माओवादियों के अन्य सामान भी बरामद किया है. वहीं इस मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए. घायलों को साथी जवानों ने तत्काल मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान घायल जवानों में से 1 जवान शहीद हो गया है. इसके बाद दो घायल जवानों को रायपुर रवाना कर दिया गया है. वहीं जवान घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है. इसके साथ ही मारे गए माओवादी की शिनाख्ती की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed