नाबालिग से छेड़छाड़ और घर में घुसकर धमकी देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जगदलपुर. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीतालाब पारा इलाके में एक छात्रा से लगातार छेड़छाड़, रास्ता रोकने, घर में घुसकर धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पनारापारा निवासी आरोपी चुम्मन कश्यप पिछले कुछ समय से छात्रा का स्कूल आते-जाते वक्त पीछा करता था. आरोपी बुरी नीयत से उसे घूरता, रास्ता रोकता और हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ करता था. बीते दिन आरोपी ने पीड़िता के घर में जबरन घुसकर धमकी भी दी थी. ​परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया.

​इसके बाद पुलिस ने आरोपी चुम्मन कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की और वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles