सुनील कश्यप, जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत केशलूर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा है। पंचायत का केशलूर चौक नेशनल हाइवे 30 गंदगियों से पट गया है। जिसकी वजह से आने-जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नालियों में जमी हुई गंदगी अब बाहर निकलकर केशलूर चौक के नेशनल हाईवे 30 पर पूरी तरह पट गयी है। केशलूर चौक 2 नेशनल हाईवे को जोड़ता है। प्रतिदिन यहां से तेलंगाना, हैदराबाद व महाराष्ट्र के लिए सैकड़ो यात्री सफर करते हैं। जिसको देखते हुए ढाबे का संचालन केशलूर चौक में किया गया है। और राहगीरों को इससे काफी सुविधा भी मिलती है। लेकिन ग्राम पंचायत केशलूर के जिम्मेदारों व ढाबा संचालकों के द्वारा सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। यही कारण है कि केशलूर चौक में बने नालियों मे कचरे व गंदगी भर जाती है। और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश के चलते गंदगी सड़क पर जमा हो जाती है। जिससे आम नागरिकों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है।

वीडियो

एक तरफ बस्तर में लगातार डेंगू, मलेरिया, जापानी बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों ने दस्तक दिया है। और इन बीमारियों की चपेट में लगातार बस्तरवासी आ रहे हैं। साथ ही इन बीमारियों की वजह से बस्तर में मौतें भी हुई है। वहीं दूसरी तरफ केशलूर चौक में फैली गंदगी बीमारियों को अपनी ओर आमंत्रित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed