जगदलपुर (डेस्क) – नगर निगम जगदलपुर द्वारा महारानी वार्ड में लंबे समय से लंबित और चर्चा का विषय बने विवादित नाली निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है. इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया.
महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि यह नाली निर्माण कई वर्षों से अटका हुआ था, जिससे बारिश के दौरान जलभराव, गंदगी और मच्छरों की समस्या बनी रहती थी. अब इस नाली के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक विरोध और भ्रम को दूर कर जनहित में यह कार्य शुरू किया गया है.

महापौर ने कहा कि नाली निर्माण से पानी की निकासी सुचारू होगी और वार्ड में स्वच्छता बनी रहेगी. किसी भी प्रकार की असुविधा को प्राथमिकता से हल किया जाएगा. इस कार्य में नगर निगम की तकनीकी टीम सतत निगरानी रख रही है ताकि निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में पूरा हो सके. नगर निगम ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अफवाहों से बचे. इस अवसर पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, पार्षद पितामह नायक सहित वार्डवासी मौजूद रहे.