आधी रात निभाई गई बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण निशा जात्रा रस्म, 11 बकरों की दी गई बलि, इसे काले जादू का रस्म भी कहा जाता है…..

जगदलपुर- बस्तर दशहरे की सबसे अद्भूत रस्म निशा जात्रा को मंगलवार की आधी रात 2 बजे पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न किया गया. इस रस्म को काले जादू की रस्म भी कहा जाता है. प्राचीन काल में इस रस्म को राजा महाराजा बुरी प्रेत आत्माओं से अपने राज्य की रक्षा के लिए निभाते थे. जिसमे हजारों बकरों, भैंसों यहाँ तक कि नरबलि भी दी जाती थी. लेकिन अब केवल 11 बकरों की बलि देकर इस रस्म कि अदायगी देर रात शहर अनुपमा चौक स्थित के गुड़ी मंदिर में पूरी की गई. राज महल से बस्तर राजपरिवार पैदल गाजे बाजे के साथ इस गुड़ी मंदिर में पहुँचते है. और महाष्टमी और नवमी की आधी रात इस रस्म की अदायगी होती है. इस रस्म में बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव , बस्तर सांसद महेश कश्यप, दशहरा पर्व समिति के सदस्य, राजगुरु, जमीदार परिवार और बड़ी संख्या में बस्तरवासी और बाहर से पर्व में शामिल होने आए पर्यटक मौजूद रहे.

 

बस्तर राज परिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव का कहना है कि इस रस्म की शुरूवात 1301 ईसवीं में की गई थी. इस तांत्रिक रस्म को राजा महाराजा बुरी प्रेत आत्माओं से राज्य कि रक्षा के लिए अदा करते थे. इस रस्म में बलि चढ़ाकर देवी को प्रसन्न किया जाता है. जिससे कि देवी राज्य कि रक्षा बुरी प्रेत आत्माओं से करें. निशा जात्रा की यह रस्म बस्तर के इतिहास में बहुत ह़ी महत्वपूर्ण स्थान रखती है. इसे रात के 12 बजे के बाद शुरू किया जाता है. जो गुप्त होता है. यह भोग देवी को लगता है. मावली देवी के साथ ही अन्य देवताओं को इसका भोग लगाया जाता है. सिंह द्वार, दंतेश्वरी मंदिर सहित अन्य जगहों पर भोग लगाया जाता है. यह परमपरा सदियों से चली आ रही है. अभी इस रस्म को राज्य में शांति और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए निभाया जाता है. इस अनोखी रस्म को देखने देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक गुड़ी मंदिर पहुँचते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles