जगदलपुर (डेस्क) – विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज गुरुवार को शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वृक्षारोपण किया. इसी तारतम्य में दी बस्तर डिस्ट्रिक आंध्र एसोशिएशन ने गंगामुंडा में निर्माणाधीन श्री गंगा कैलाश नाथ चतुर्मुख शिवालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया.
समाज के अध्यक्ष जयंत नायडू ने बताया कि गंगामुंडा में निर्माणाधीन श्री गंगा कैलाशनाथ शिवालय प्रदेश का एक ऐसा भव्य शिवालय होगा जहां 9 ग्रहों की पूजा हो सकेगी. आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चतुर्मुख शिवालय के प्रांगण में नारियल के साथ पीपल आंवला और पलाश के पौधे लगाए गये. इस दौरान समाज के अध्यक्ष एम. जयंत नायडू, सचिव यशवर्धन राव, सह सचिव एल. शिवा प्रसाद, संस्कृति सचिव अशोक नायडू, क्रीड़ा सचिव कोटेश्वर राव, कोषाध्यक्ष एल. राजरत्नम, उपाध्यक्ष ई. अर्जुन राव, वार्ड पार्षद लक्ष्मण झा, माधवी, सुभाष श्रीवास्तव सहित एम. सप्तगिरि रमेश नायडू, बालाजी नायडू, प्रतीक राव, वसंत राव, कामेश राव, पी. नरसिंह राव, पंकज मूर्ति, राजेश राव, ईश्वर राव उपस्थित रहे.