जगदलपुर (डेस्क) – लंबे अंतराल के बाद शहर के नगर निगम में भाजपा की नई नगर सरकार बनी है. भाजपा की नई नगर सरकार का आज शुक्रवार को पहला बजट पेश होगा. नगर निगम के बजट को महापौर संजय पांडे पेश करेंगे. नगर निगम के इस बजट से शहरवासियों को काफी उम्मीदें है.

बताया गया कि शहर में बनी भाजपा की नई नगर सरकार के द्वारा शहर के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की जाएगी. इसके साथ ही महापौर संजय पांडे शहर में स्थित ऐतिहासिक तालाबों के रख – रखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर भी घोषणा करेंगे. महापौर शहरवासियों के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए भी घोषणा करेंगे. वहीं नगर निगम चुनाव के दौरान शहरवासियों से किये गए वादों को लेकर भी महापौर के द्वारा कई घोषणाएं करने की भी उम्मीद है. बताया गया कि नगर निगम के इस बजट में शहरवासियों से मिले सुझावों को भी शामिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed