जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर चौक में आज शाम आग में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। परपा पुलिस मौके पर मौजूद है।मिली जानकारी के अनुसार करीब 8 बजे मृतक अपनी झोपड़ी से पत्नी को माचिस के लिए दुकान भेजा था। जिसके बाद अचानक आग लग जाने की वजह से मृतक दिलीप यादव उम्र 55 वर्ष उसकी चपेट में आ गया। जलते झोपड़ी को देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगो ने परपा पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक जगदलपुर बस स्टैंड का निवासी है। जो बीते 2-3 वर्षों से केशलूर चौक में रह रहा था।
