गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- लंबे समय के बाद एक बार फिर से बस्तर में भूकंप आया है. लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. यह झटका इतना डरावना था कि लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इक्कठे हो गए. यह झटके जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डो के साथ ही आसपास के गांव में भी महसूस किए गए. भूकंप की पुष्टि मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने की है. बताया कि जगदलपुर शहर के करीब 2 किलोमीटर की दूर उत्तर पूर्व में 5 किलोमीटर गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप की पुष्टि हुई है.

झटके महसूस किये लोगों का कहना है कि वे अपने घर, मोबाइल दुकान और किराना दुकान में बैठे थे. लोगों का कहना है कि अचानक उन्होंने कम्पन्न महसूस किया. जमीन ने नीचे 2 से 3 बार ब्राइब्रेशन हुआ. जिसके कारण वे डर गए. और अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर बाहर आकर खड़े हो गए. उन्हें डर था कि कहीं उनका दुकान या घर गिर न जाये. कुछ सेकंड महसूस करने के बाद वापस स्थिति सामान्य हो गई. लेकिन बस्तरवासियों में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है. इससे 4 साल पहले सुकमा और बस्तर में 4.0 की तीव्रता से भूकंप आया रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed