चेतन कापेवार, बीजापुर। नगर स्थित अंग्रेजी और देषी मदिरा दुकान से लगे आहाता में मदिरा पान करने वालों को घुन लगा चना परोसा जा रहा है। शिकायत के बावजूद आहाता संचालक इसे गंभीरता से ना लेते हुए घुन लगे चने को अंकुरित स्लाद व तले चने के रूप में चखने के रूप में परोस रहे हैं। इतना ही नहीं आहाता के भीतर घरेलू सिलेंडर भी व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। मदिरा पान के लिए आहाता का रूख करने वाले कुछ लोगों मीडिया को इसकी जानकारी दी है। उनकी षिकायत है कि उन्हें चखने में तला हुआ या अंकुरित चने की डिमांड पर घुन लगे चने परोसे दाम वसूले जा रहे हैं। आहात संचालक भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। और तो और किचन में पसरी गंदगी को नजरअंदाज कर दूषित परिवेश में किचन का संचालन किया जा रहा है। मदिरा पान करने वालों की षिकायत के बाद स्थानीय कुछ पत्रकार भी आहात पहुंचे थे। मौके पर घुन लगे चने भी देखने को मिले। साथ ही घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते भी पाया गया। किचन में पसरी गंदगी खुद आहाता संचालक की लापरवाही को बयां कर रही थी। विदित हो कि सरकार द्वारा मदिरा दुकानों का संचालन जिम्मे लेने के बाद आहाता संचालन के लिए नियम-षर्ते भी लागू किए गए थे। जिसमें आहाता आवंटन के लिए भी नियम बने हैं, बावजूद बीजापुर में आहाता के आवंटन से लेकर संचालन को लेकर लम्बे समय से शिकायतें मिल रही हैं, इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।