सुकमा (नवीन कश्यप) – नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीते कल बुधवार को जवानों को सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों का भारी मात्रा डंप किया घातक सामान बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बीते कल 203 कोबरा, 131 सीआरपीएफ और जिला बल की एक संयुक्त टीम को आरओपी और डेप्ट प्रोटेक्शन ड्यूटी के लिए ग्राम मेट्टागुड़ा और दुलेड के बीच स्थित जंगल पहाड़ी की ओर रवाना किया गया था. नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीते कल कल शाम करीबन 4 बजे जवानों ने इसी ईलाके से सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा भारी मात्रा में डंप किया हुआ घातक सामान बरामद किया है. इस अभियान के तहत जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. इस कार्यवाही के दौरान जवानों ने नक्सलियों का 40 नग लोहे का पाइप, 13 नग मिश्र धातु, 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 नग कार्बाइड टैंक, 1 सोलर होम लाइटनिंग सिस्टम, 1 होंडा जेन सेट, 1 हैंड ड्रिल मशीन, 1 फायर ब्लोअर, 14 नग बीजीएल बम, 21 नग आईईडी, 74 नग इस्तेमाल किया हुआ डेटोनेटर वायर, 3 नग बीजीएल बम पाउच, 4 नग छोटा बीजीएल बम, 1 सफाई ब्रश, 1 ट्यूब लाइट, 10 मीटर लेवलिंग पाइप, 3 प्रिजमेटिक सेल, 4 रेडियो सेट कवर बीओफेंग, 1 रेडियो ट्रांजिस्टर, 1 रेडियो सेट चार्जर कवर, 11 मगरमच्छ क्लिप, 1 मल्टीमीटर कैबिनेट, 5 पेंसिल, 4 बीजीएल राउंड और 1 किलो ग्रीस बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed