बीजापुर (डेस्क) – बड़ी वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए 50 किलो वजनी आईईडी बम को जवानों ने आज गुरुवार को डिफ्यूज किया है. यह कार्यवाही सीआरपीएफ और बीडीएस की टीम ने की है.
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ और बीडीएस की टीम आज नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा – आवापल्ली सड़क मार्ग पर डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. इसी दौरान तिम्मापुर दुर्गा मंदिर के स्थित पुलिया के नीचे नक्सलियों ने बड़ी वाहनों को बम से उड़ाने के लिए 50 किलो वजनी आईईडी बम लगा रखा था. जिस पर जवानों की नजर पड़ गई. नजर पड़ने के बाद बीडीएस की टीम ने तुरंत ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त आईईडी बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है.