जगदलपुर (गनपत भारद्वाज) – शहर के अलग अलग जगहों से स्कूटी चोरी करने वाले एम शातिर चोर को पुलिस ने आज गुरुवार को गिरफ्तार किया है. इस शातिर के चोर के पास से पुलिस ने चोरी की तीन स्कूटी भी बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 12 और 13 जनवरी को शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों में स्थित एक घर के आंगन और एक दुकान के सामने खड़ी दो स्कूटी को अज्ञात चोर उड़ा ले गया. जिसके बाद स्कूटी मालिकों ने इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बोधघाट पुलिस की टीम तुरंत ही अज्ञात चोर की पतासाजी में जुट गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस पकड़े गए संदिग्ध युवक से कड़ाई से पूछताछ की. कड़ी पूछताछ में आरोपी अखिल मानिकपुरी (20) निवासी मेटगुड़ा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से तीन स्कूटी सुजुकी एक्सेस सीजी 17 केएक्स 0512, एक्टिवा सीजी 17 केएम 9799 और सीजी 17 केके 7891 बरामद किया है. जुर्म कबूल करने और तीनों स्कूटी बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.