सुकमा (नवीन कश्यप) – तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2021 – 2022 का बोनस वितरित नही होने की शिकायत की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (छग) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नाग ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

राजेश नाग ने कहा कि तेंदूपत्ता बोनस की राशि वर्ष 2021 में 15 प्रतिशत वनोपज सरकारी समितियों का एक वर्ष 2022 में 10 प्रतिशत वनोपज सरकारी समितियों के संग्राहकों को तेंदूपत्ता बोनस के रूप में राशि छह करोड़ चौव्वन लाख इकहत्तर हजार नौ सौ रुपये का वितरण किया जाना था. उन्होंने कहा कि इसमें गैर खातेदारों की संख्या अधिक है. जिन्हें बोनस राशि का वितरण नगद करने के लिए विशेष अनुमति ली गई थी. गैर खातेदारों के बीच कुल तीन करोड़ बासठ लाख अठहत्तर हजार आठ सौ इक्यासी रुपये का वितरण किया जाना था. इस नगद राशि को गत वर्ष 2024 के माह अप्रैल एवं मई में बंटना था. जिसे बांटा ही नही गया और खातों में भी जो राशि डालने की बात कही जा रही है, वह भी जांच का विषय है. राजेश ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों के मेहनत और खून – पसीने का है. जिसे लेकर राजेश नाग ने ज्ञापन के माध्यम से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग कलेक्टर से की है. वहीं इस मामले को लेकर सुकमा कलेक्टर ने एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित करने और जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही राजेश नाग ने इस मामले में प्रशासन द्वारा जल्द कार्यवाही नही होने पर फेडरेशन के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय का घेराव करने की भी बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed